Advertisement

Responsive Advertisement

आज दिनांक 20.08.2024 को रात्रि 9 बजे मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय की ऑन लाइन बैठक प्रदेश प्रमुख वैद्य एस. के.पाण्डेय सर के नेतृत्व में हुआ संपन्न




आज दिनांक 20.08.2024 को रात्रि 9 बजे मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय की ऑन लाइन बैठक प्रदेश प्रमुख वैद्य एस. के.पाण्डेय सर के नेतृत्व में हुआ संपन्न


आज दिनांक 20.08.2024 को मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश की ऑनलाइन बैठक रखी गई जिसमें बिहार प्रदेश के कुछ पदाधिकारी को छोड़कर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के सवाल - जवाब के बीच शांतिपूर्ण ढंग से बैठक का समापन हुआ। आज की बैठक ससमय रात्रि 9 बजे शुरू की गई। इस बैठक में प्रदेश प्रमुख सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर के उपस्थित होने के बाद वे सभी पदाधिकारियों से संघ के कार्यों के समीक्षात्मक विचारों पर पदाधिकारियों से अपने - अपने विचार रखने को कहा। सभी पदाधिकारियों ने प्रेमपूर्वक अपने - अपने विचार रखे। वैद्य एस. के. पाण्डेय सर ने प्रेमपूर्वक सभी पदाधिकारियों की बातों को सुनने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि " बिहार प्रदेश "संघ" के इस कड़ी को और मजबूत बनाने की अति आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम सबको पदाधिकारी बनकर नहीं, समाज में गरीबों के दिलों में प्रेम और विश्वास का मजबूत रिश्ता बनाना होगा तभी गरीबों के दिलों में संघ की जगह बन पाएगी और तभी जाकर हम संघ के सच्चे दोस्त बन सकते हैं।" उन्होंने एक जरूरी सूचना के अंतर्गत कहा कि रविवार 25. 08. 2024 को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर के द्वारा बैठक आहूत की गई है, जिसमें बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की टीम तथा हर जिले से जिलाध्यक्ष के साथ उसकी पूरी टीम का होना अनिवार्य है। संघ की मजबूत कड़ी पर किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि " "नसीब तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है,

सिख उस "भारत" सर से जो समुंद्र से टकराने के लिए पत्थर ढूंढता है,

मुश्किलें जिंदगी में सबको करती है तंग,

जीत जाते हैं वो जो रहते हैं संघ के संग।"

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ सर ने बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों के बातों को सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ पदाधिकारियों को छोड़कर मेरे द्वारा बार - बार पेपर की मांग की गई उसपर खरा उतरने का प्रयास प्रदेश के संघकर्मी द्वारा नहीं किया गया। अन्त में अपने विचार व्यक्त करते हुए सभा का समापन नरेन्द्र कुमार ने किया।


नरेन्द्र कुमार 

प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ