मिनी हाईवा ट्रक ने मारी पलटी कोई हताहत नहीं
दरअसल मामला धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कली मन्दिर के निकट का हैं जहा अभयपुर की ओर से धरहरा आने के क्रम में एक मिनी हाईवा ट्रक ने अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कि ठाकुरबड़ी का चारदीवारी में ठोकर मरते हुए पीपल के पेड़ से टकरा कर पलट गई जिससे कोई भी हताहत नहीं हुई .सूत्रों :- के हवाले से खबर खाली गाड़ी अभयपुर से धरहरा की ओर आ रही थी, इसी बीच धरहरा काली मंदिर के पास तीखी मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना लगभग चार बजे सुबह के बताया जा रहा है। गालीमत रहा कि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई यही घटना यदि दो घंटे बाद की घटना होती तो बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी। इस घटना में गड़ी चालक बाल बाल- बचा धरहरा अभयपुर मार्ग भी बाधित रही, वही जेसीबी को बुलाकर हाईवा को खड़ा किया गाय धरहरा थाना मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई ।

0 टिप्पणियाँ