तीन दिन बाद नहर से बरामद हुआ 8 वर्षिय बच्चे का शव परिवारवालों में पसरा मातम
सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट
खबर पिपरा थाना क्षेत्र के छिट दुबियाही वार्ड नंबर 17 से आ रही है जहां 3 दिन बाद एक बच्चे का शव बरामद हुआ है मिली जानकारी अनुसार दुबियाही वार्ड 17 से शनिवार को करीब 3 बजे एक बच्चा खेलने के क्रम में नहर में डूब गया था काफी खोजबीन के बाद नही मिला तो इसकी सूचना एनडीआरएफ के टीम को दिया था सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम लगातार 6 घंटे तक खोजबीन किया लेकिन नही मिला जिसके बाद आज सुबह में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड नं 9 से सूचना मिली की एक बच्चे का शव नहर में देखा गया सूचना पर पहुंचे परिवार वालो और ग्रामीणों ने देखा तो मृत अवस्था में महबूब आलम का शव मधेपुरा उप शाखा नहर में था जिसके बाद नहर से बाहर निकाला गया और घर लाया मालूम हो की जब बच्चा डूबा था उस वक्त नहर में काफी पानी था लेकिन जब नहर में पानी घटा तो बच्चे का शव पानी से ऊपर आ गया था जिसके बाद शव बरामद हुआ
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा थाना को दिया सूचना पर पहुची पुलिस लेकिन परिवारवालों ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया


0 टिप्पणियाँ