धरहरा दक्षिणी पंचायत के मुखिया पर योजना के राशि गबन मामले में हुई प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
7. 95 लाख, 373 रुपये 51 पैसे की राशि के गबन का आरोप
-तीन सदस्यीय टीम ने जांच के क्रम में गड़बड़ी का किया खुलासा
योजना की राशि गबन के मामले में धरहरा दक्षिणी पंचायत के मुखिया पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया है।मुखिया पर प्राथमिकी में सात लाख 95 हजार 373 रुपये 51 पैसे की हेराफेरी का आरोप है। बता दें कि, जिलाधिकारी ने धरहरा दक्षिणी पंचायत में विकास योजनाओं का काम नियमावली के अनुरूप नहीं किए जाने पर कार्रवाई का आदेश दिया है। पंचायत में पंद्रहवीं वित्त आयोग के तहत कचरा उठाव नाला सफाई में घोर अनियमितता को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने जांच टीम का गठन किया था। इसमें नगर आयुक्त , पथ प्रमंडल कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता को शामिल किया गया था। जांच में की गई शिकायत सही पाया गया। जांच के बाद वर्तमान मुखिया मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, पंचायत सचिव इंद्रदेव गुप्ता, तकनीकी सहायक गणपति कुमार व मनीष कुमार दास पर कार्रवाई की जाएगी। प्राकलन व मापी पुस्तिका के अवलोकन में भी कमियां मिली। जांच दल ने पांच योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया था। इसमें गैस गोदाम से लेकर देवकी यादव, सागर यादव, अजान ठाकुर के निकट जल निकासी के लिए होम पाइप लाइन का निर्माण, रामबालक यादव,के घर से अशोक यादव घर के निकट होम पाइप का निर्माण, पासवान व यादव टोला में कचरा उठाव व नाला सफाई कार्य, रेलवे पुल से दासो यादव घर तक नाला सफाई व किशोर दास से मुकेश दास तक नाला व सड़क निर्माण कार्य योजनाए शामिल है। इस बारे में धरहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ