हाथरस में हुआ मानवाधिकार सहायता संघ अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय का उद्धघाटन
आज हाथरस में आगरा रोड़ स्थित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मानवाधिकार सहायता संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला कार्यालय का उद्घाटन संघ प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. एस एस भारत जी द्वारा किया फीता काट कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मानवाधिकार सहायता संघ पिछले 4 सालों से निरंतर समाज और राष्ट्र में अपनी सेवा दें रहा है प्रदेश के जिला अलीगढ में संघ की शुरुआत हुई और देश में 16 राज्यों एवं देश से बाहर 5 देशों में संघ अपना कार्य कर रहा है। आज हाथरस में भी संगठन को चार साल हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आज मानवाधिकार सहायता संघ गरीब, लाचार, बेबस, लोगों की मदद कर रहा है वहीं महिला सशक्तिकरण, शैक्षिक अभियान, नशामुक्ति,एवं बाल मजदूरी के लिए आगे आकर कार्य कर रहा है।अब हाथरस में जिला कार्यालय खुल गया है तो सभी कार्य यहीं से शुरू हुआ करेंगें।जिला हाथरस की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पगड़ी और फूल माला पहना कर स्वागत किया और शहीदों का छविचित्र भेंट किया।इस अवसर पर जिला हाथरस की समस्त टीम मजूद रही।



0 टिप्पणियाँ