Advertisement

Responsive Advertisement

छोटे भाई ने बड़े भाई को झूठे मुकदमे में फसाया पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित परिवार दी जानकारी



छोटे भाई ने बड़े भाई को झूठे मुकदमे में फसाया पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित परिवार दी जानकारी



मामला सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है जहां बड़े भाई को छोटे भाई ने झूठे मुकदमे में फंसा दिया है। बताया जाता है कि 16 मार्च 2024 को अनिरुद्ध यादव अपने निजी आवास पर मिटटी भराई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सीताराम यादव गंगिया देवी काजल देवी पुशवा कुमारी ने मिलकर अनिरुद्ध यादव और उनकी पत्नी भूलन देवी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद अनिरुद्ध यादव के पुत्र संजय यादव उमेश यादव अपने घर पर आए तो सीताराम यादव गंगिया देवी काजल देवी पुष्पा कुमारी ने संजय यादव और उमेश यादव के साथ भी मारपीट की घटना करने लगे इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों पक्ष को समझा बूझकर लड़ाई को शांत कर दिया गया था। स्थानीय लोगों की माने तो जिसमें किसी भी पक्षी से ज्यादा गहरी चोट किसी को लड़ाई के दौरान नहीं आई थी। लड़ाई खत्म होने के 1 घंटे के बाद सीताराम यादव अपनी पत्नी गंगिया देवी को लेकर सदर थाने में एक आवेदन देकर मामले को दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने गंगिया देवी की सर फूटने की बात कही है। थाना अध्यक्ष को आवेदन प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष ने मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वही पीड़ित परिवार ने झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर सुपौल एसपी  शेशव यादव से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ