Advertisement

Responsive Advertisement

बिना चालान बालू लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार



 बिना चालान बालू लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार


अवैध और बगैर चालान के बालू का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। अवैध चालान के कारण जहां सरकार को लाखों रुपए मूल्य के राजस्व की क्षति हो रही है वहीं बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं। जिसे देखते हुए लड़ैयाटांड़ पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसके तहत बंगलवा मुख्य मार्ग के पास बिना चालान के बालू लदे छह चक्का ट्रक को जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से ट्रक के ड्राइवर राजेश कुमार, ग्राम लड़ैयाटांड़, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ