बकौर पुल हादसा पर राजद हुए हमलावर। कहा इलेक्ट्रॉल बॉन्ड की सूची में इनका भी नाम।
इलेक्टोरल बांड की सूची में इनका भी नाम है। चुनाव फंड में इस ठेकेदार ने भी ढाई सौ करोड़ दिया है। यह पुल टूटेगा नहीं तो क्या होगा। यह बात राजद के पूर्व विधायक यदुवंश प्रसाद यादव ने कहा। बकौर में निर्माणाधीन पुल का स्लेब टूटकर गिरने से एक मजदूर की मौत और कई मजदूर के घायल हो जाने मामले में घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे यदुवंश प्रसाद यादव सहित अन्य राजत नेताओं ने सरकार पर इस घटना को लेकर हमलावर है। कहा है कि कमीशन खोरी की भेंट बिहार में फिर एक पुल चढ़ गया है। राजद नेताओं ने कहा कि इलेक्ट्रॉल बॉन्ड की सूची में इन लोगों का भी नाम है। इसकी उच्चस्तरीय जांच हो और मृतक के परिजन को उचित मुआवजा के अलावे घायलों का समुचित इलाज करवाने की मांग की है।


0 टिप्पणियाँ