मुंगेर के प्रसिद्ध समाजसेवी सुबोध वर्मा ,उसकी पत्नी रूमा राज ने भाजपा का दामन थामा
आमिर ऊल इस्लाम की रिपोर्ट
मुंगेर।मुंगेर के प्रसिद्ध समाजसेवी सुबोध वर्मा एवं उसकी पत्नी मुंगेर नगर निगम की पूर्व मेयर रूमा राज ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पटना के रविन्द्र भवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, डॉ प्रेम सिंह सहित अन्य मौजूद थे। समाजसेवी सुबोध वर्मा पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के सानिध्य में 1997 में समता पार्टी से जुड़कर राजीनीतिक शुरुआत की। इसके बाद जदयू में रहते हुए कई पदों रहते हुए सक्रिय राजनीति की। दस महीने तक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के हम के संस्थापक सदस्य के रूप में रहे। सुबोध वर्मा 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुंगेर विधानसभा से चुनाव लड़े। 2020 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से मुंगेर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। उसकी पत्नी रूमा राज 2017 से2022 तक मुंगेर नगर निगम की मेयर रह चुकी है। मुंगेर में सुबोध वर्मा को चाहनेवालों की कमी नहीं है।


0 टिप्पणियाँ