ब्रेकिंग न्यूज

जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया



जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जन्मदिन के मौके पर 51 महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

राधा-कृष्ण मंदिर में श्री नीतीश कुमार के दीर्घायु व निरोग जीवन के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

पटना, 01 मार्च 2024


     शनिवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय में मा0 मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 73 पाॅन्ड का केक काटा एवं उक्त मौके पर श्री नीतीश कुमार के निरोग एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में आम लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मुफ्त दवाईयां वितरण की गई। साथ ही इस मौके पर 51 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं मीडिया कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर दरोगा राय पथ, पटना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मा0 मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एंव दीर्घायु जीवन को लेकर पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर इस खास मौके पर जद(यू0) राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य डाॅ0 राहुल परमार के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन एवं समाज सुधार की दिशा में उनके द्वारा किए गए अनूठे कार्यों पर लिखित ‘‘बिहार के राजा राम’’ पुस्तक का विमोचन मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा का भी जन्मदिन मनाया गया।  



      इस मौके पर माननीय सांसद श्री आलोक कुमार सुमन, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री अशोक चैधरी, विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्री जयंत राज, माननीय विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, माननीय विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव एवं श्रीमती रेखा कुमारी, माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, श्री अजय कुमार चैधरी, श्री विजय सिंह निषाद, श्री अमन भूषण हजारी एवं श्री पंकज मिश्रा, माननीय विधान पार्षद श्री खालिद अनवर, श्री मंजीत कुमार सिंह, श्री रामबालक कुशवाहा, श्री सतीश कुमार, प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह, श्री मनीष कुमार, श्री वासूदेव कुशवाहा, श्री रणविजय कुमार, श्री नन्दकिशोर कुशवाहा, श्री छोटू सिंह, श्री ओमप्रकाश सिंह सेतु, श्री रंजीत झा, श्री संतोष कुशवाहा, श्री धीरज कुशवाहा, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती रीना चैधरी, प्रदेष सचिव श्री मोहित प्रकाष व श्री राहुल खण्डेलवाल, श्री वीरेंद्र सिंह दाँगी, श्री नवीन आर्या, श्री राहुल परमार, श्रीमती भारती मेहता, डाॅ0 धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, श्री आनन्द मोहन, श्री नीतीष पटेल, श्री राजेश त्यागी, श्रीमती स्वेता विश्वास, सुश्री अनुप्रिया, श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती कंचन माला चैधरी, श्रीमती रेणुका कुशवाहा, श्रीमती यासमीन खान, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




                                

कोई टिप्पणी नहीं