सरस्वती पूजा को लेकर धरहरा थाना परिसर में शांति समिती का बैठक बुलाई गई।
सरस्वती पूजा को लेकर धरहरा थाना परिसर में शान्ति समिती का बैठक बुलाई गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और स्थानीय लोगों का सहयोग लेने, हुड़दंगियों पर नजर रखने आदि मुद्दों पर थाना परिसर में बैठक किया गया।
हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना अधक्ष राहुल कुमार ने कहा कि धरहरा हमेशा भाई चारा का मिशाल पेश करते हुए भाई चारा में हमेशा अपना त्यौहार मनाते आये हैं, त्यौहार में किसी तरह का व्यवधान न पड़े लोग शांति पुर्वक अपना त्यौहार मनाने की बात कही गई, साथ ही थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासन की नजर हुड़दंगियों पर रहेगी, साथ ही उन्होंने कहा की डीजे साउंड पर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार रिकॉर्डेड, भड़काऊ एवं अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी साथ ही घातक हथियार लेकर विसर्जन में न जाए और तलवार लाठी से वही लोग कर्तव्य दिखाए जिन्हें इसकी पूर्ण जानकारी हो इसका उलंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून संवत कार्यवाई की जाएगी
, शांति व्यवस्था भंग करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा की अगर कहीं कोई अप्रिय समाचार मिलती है तो तत्काल थाने को सूचना दें। इस मौके पर औड़ा बगीचा के पूर्व मुखिया पूर्बेंदु नारायण सिंह, धरहरा दक्षिणी पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ कालीचरण सिंह, अमारी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहू, अमारी पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमार बिंद,धरहरा महरना पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमार ऊर्फ आशीष कश्यप, विश्वजीत प्रताप, उत्तम कुमार; जयप्रकाश तांती, महगामा पंचायत के पूर्व सरपंच अजय कुमार चंद्रवंशी, धरहरा महरना के सरपंच प्रतिनिधी सन्नी कुमार यादव सहित आनेको सरस्वती पूजा समिति के लोग मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं