आज मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर की अध्यक्षता में ऑन लाइन मीटिंग हुई संपन्न
आज मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर की अध्यक्षता में ऑन लाइन मीटिंग हुई संपन्न
आज मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर की अध्यक्षता में ऑन लाइन मीटिंग संपन्न हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को अपनी - अपनी बातों को रखने का अवसर प्राप्त हुआ जिसे पदाधिकारीगण काफी ऊर्जावान दिखे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सोनू सिंह "भारत" सर का धारा -प्रवाह स्पीच काफी चर्चा में रहा। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों को motivet करते हुए कहा कि " जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन अपने कर्तव्य - पथ से विचलित नहीं होता। जीवन में तमाम दुश्वारियों के होते लोगों को मदद करते हैं। ऐसे लोगों को समाज एक अलग नजरिए से देखता है। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर ने मनुष्य के रूप में जन्म दिया है तब ही उसने हमें इस लायक बना दिया है कि जीवन को लोगों की सेवा में लगाना चाहिए ताकि इसे जो सकून मिलता है वो तमाम ऐशोआराम आपको नहीं दे सकते। उन्होंने अपनी ऊर्जावान लहजे में कहा कि जब किसी जरूरतमंद की मदद करके हमें आत्म संतुष्टि मिलती है, एक मन की खुशी मिलती है जिसका कोई विस्तार नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीब जरूरतमंदों का हम माध्यम बनें ताकि उसका जीवन संवर सके।"
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में जितने भी पदाधिकारी हैं वो मीटिंग के दौरान थोड़ा - सा अपना कीमती समय निकालकर ससमय ज्यादा की संख्या में भाग लेकर बैठक को सफल बनाएं और अपने कर्तव्यों का सही परिचय देते हुए उस पर खरा होने का पुख्ता सबूत दें। बैठक में उपस्थित पूरी की पूरी होनी चाहिए जिसे अपनी कमी को बार - बार दुहराया नहीं जाए। इस बात का खास ख्याल रखना होगा। तभी संघ मजबूत होकर और आगे तक जाएगा। उन्होंने डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर के आदर्शों पर बल देते हुए कहा कि हमें गरीब जरूरतमंदों को मदद करने के उद्देश्य से आदरभूत मदद करनी चाहिए। आज कल बहुत सारी योजनाएं चल रही है, गरीबों को सूचना के अभाव के कारण पता नहीं चल रहा है,अगर हम थोड़ा मेहनत कर दें और उनको योजना का लाभार्थी बना दें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। इन्हीं बातों के बाद बैठक का समापन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सोनू सिंह "भारत" सर, प्रदेश अध्यक्ष वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार, खगेश राय, राजीव सिंह, राजबली राय, संजय रावत व्यवसाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष, स्वाथ्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. पी. के.पटेल, रमन कुमार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सुमन सौरव, छात्र संघ आदि तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
नरेन्द्र कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिहार

कोई टिप्पणी नहीं