परीक्षा सेंटर पर बुआ को छोड़ने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत।
परीक्षा सेंटर पर बुआ को छोड़ने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत।
मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर बुआ को पहुँचाने जा रहे युवक की मौत अज्ञात वाहन के ठोकर से हो गयी है। युवक के साथ जा रहे परीक्षार्थी भी जख्मी हुई है। युवक के मौत से बदहवास लड़की का इलाज कर घर भेज दिया गया है। मामला, मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी का है। जहां बिस्फी के बरदाहा गांव से बेनीपट्टी के महिला कॉलेज स्थित परीक्षा सेंटर पर परीक्षार्थी रिंकी कुमारी को छोड़ने जा रहे युवक को अनुमंडल के सामने मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था की, युवक का सर बुरी तरह से फट गया और युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। मृत युवक बरदाहा गांव के रामप्रीत पासवान का पुत्र दशरथ कुमार पासवान है।
युवक के मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुँच गए और जख्मी लड़की को समझा कर घर भेज दिया। वहीं, युवक के पोस्टमार्टम कराने के प्रक्रिया में जुट गए। फिलहाल, युवक का शव अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में रखा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं