ब्रेकिंग न्यूज

लखीसराय सड़क हादसा: मुख्यमंत्री ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

 लखीसराय सड़क हादसा: मुख्यमंत्री ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया


 दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

डॉ शशि कांत सुमन
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृत 8 लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

क्या है मामला 
लखीसराय-सिकंदरा पथ के एनएच के बिहरौरा गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने टेंपो जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मुंगेर जिले के जमालपुर जहांगीरा, नयाटोला केशोपुर, नयागांव के आठ युवक की घटनास्थल में मौत हो गई। जबकि लखीसराय के महिसोना निवासी टेम्पो चालक मनोज गोस्वामी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही छह अन्य गंभीर रूप घायल हो गया है। जिसका ईलाज पीएमसीएच पटना में किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं