रविंद्र प्रसाद सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार पूर्णिया की टीम पहुंची
ऑल इंडिया रविंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में खेला गया जिसमें पूर्णिया की टीम ने बंगाल को तीन शून्य से हराया
पूर्णिया की ओर से पहले गोल तीसरे मिनट में जर्सी नंबर 10 सोनाराम बसेरा ने किया मैच के 68 मिनट में सोनाराम बसेरा ने एक और गोल किया मैच के 72वें मिनट में जर्सी नंबर 7 ऑनटो लकड़ा ने गोल कर पूर्णिया को तीन शून्य से जीत कर फाइनल में प्रवेश कराया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जर्सी नंबर 10 सोनेराम बसेरा को दिया गया
डऑल इंडिया रविंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे झारखंड रांची बनाम बिहार पूर्णिया की बीच खेला जाएगा
भव्य एवं यादगार फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद एवं जिलाधिकारी मुंगेर के साथ-साथ कई पदाधिकारी एवं दर्जटनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद होंगे
13 फरवरी के दिन ही रविंद्र प्रसाद जी का निधन हुआ था इस उपलक्ष में सुबह 10:00 बजे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है
दूसरे सेमीफाइनल की मुख्य अतिथि आईएमसी के डायरेक्टर मनोज सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम मुंगेर के मैनेजर बिंदेश्वरी चौधरी इत्यादि समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
रविंद्र प्रसाद सिंह जी के बड़े पुत्र जो फुटबॉल के क्षेत्र में ही एसबीआई पटना में पोस्टेड है एवं पटना टीम के कोच भी हैं उन्होंने कहा यह आयोजन सपने जैसा है मुंगेर फुटबॉल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ आयोजन में से एक उन्होंने सभी खेल प्रेमी एवं दर्शकों से अपील की ज्यादा से ज्यादा तादाद में आकर मैच का आनंद लेने की अपील की है एवं पिता रविंद्र प्रसाद सिंह जी को पहले पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


0 टिप्पणियाँ