भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संत सम्मान समारोह में पहुंचे चौपाल।
भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संत सम्मान समारोह में पहुंचे चौपाल।
राघोपुर के गणपतगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल भी पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिले भर के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्यां में संत समाज शामिल हुए। जिसे कामेश्वर चौपाल ने गमछा और माला से सम्मानित किया। इस दौरान कामेश्वर चौपाल ने कहा की अयोध्या में जो मंदिर बनी है, संतो के वर्षो से किए गए संघर्ष का ही परिणाम है। यह भी कहा कि अभी राम जन्म भूमि आया है हिंदू जागृत रहा तो काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्म भूमि भी आएगा। इस मौके पर सैकड़ों संतों को सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं