केंद्रीय श्रम संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा एवं छोटे-छोटे फेडरेशनों/एसोसिएनों के द्वारा आज ग्रामीण भारत बंद
केंद्रीय श्रम संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा एवं छोटे-छोटे फेडरेशनों/एसोसिएनों के द्वारा आज ग्रामीण भारत बंद के अवसर पर मुंगेर रेलवे स्टेशन के समीप से जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए हजारों की संख्या में किसान मजदूर शहीद स्मारक पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा को विभिन्न संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष प्रमोद मंडल ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से राज्य सचिव कृष्णदेव शाह, एटक से जिला सचिव रामविलास मंडल, TUCC के जिला महासचिव देवेंद्र कुमार शर्मा, ACCITU से सतीश प्रसाद सतीश, महासंघ गोप गुट के जिला सचिव रंजन कुमार, AIUTUC से कामेश्वर रंजन, TMV वर्कर्स यूनियन के जयंत कुमार आदि ने संबोधित किया। सभा को बिहार विद्यालय रसोइया यूनियन, कामगार यूनियन, खेत मजदूर यूनियन,भवन निर्माण मजदूर यूनियन, आग्रामी निर्माण कर्मचारी कामगार संघ के नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल माननीय राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए स्मार पत्र जिलाधिकारी महोदय को दिया गया, साथ ही साथ माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए शिक्षक कर्मचारी ने 11 सूत्री मांगपत्र शिष्टमंडल द्वारा सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में दिलीप कुमार, रविंद्र मंडल, कृष्णदेव शाह, रंजन कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा थे। प्रमुख मांगे इस प्रकार थी चार श्रम संहिता और निश्चित अवधि के रोजगार कानून वापस लेने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, खेत मजदूर को 5000 पेंशन लागू करने, सभी स्कीम वर्कर आशा आंगनबाड़ी विद्यालय रसोइया, ममता आदि को सरकारी सेवक घोषित करने एवं न्यूनतम मजदूरी ₹25000 देने, स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश के अनुसार किसानों के फसल का ढेर गुना कीमत देने, रिक्त स्वीकृत पदों को भरने, बेरोजगारों को रोजगार देने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम एवं ₹600 मजदूरी की गारंटी करने, बिजली संशोधन कानून 2022 वापस लेने, वन संशोधन विधेयक 2023 वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, भोजन आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाने, किसानों को अनुदानित दर पर खाद बीज कीटनाशक उपलब्ध कराने, निर्माण श्रमिकों को कल्याण निधि से योगदान के साथ ESI कवरेज देने, श्रम विभाग के संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा की जा रही श्रमिक विरोधी कार्य पर रोक लगाने, ठेका मानदेय प्रथा को बंद कर नियमित नियुक्ति चालू करने आदि मांगे प्रमुख थे। इस जुलूस में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले साथी थे रूपलाल सैनी, नरेश मंडल, विकास कुमार, उत्तम दास, सहाना बेगम, संजीवन कुमार सिंह, विजय रजक, मुरारी प्रसाद, रमन सिंह, शोभा देवी, भरत मंडल आदि मौजूद थे।
रविंद्र मंडल

कोई टिप्पणी नहीं