सरस्वती मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर गार्डर/बैरियर से टकरा गया जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत
सरस्वती मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर गार्डर/बैरियर से टकरा गया जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत
अररिया नगर थानान्तर्गत
दियारी मजगामा वार्ड नंबर 3 में सरस्वती मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर गार्डर/बैरियर से टकरा गया जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं. चारो मृतक के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस, डायल 112, अंचलधिकारी और सिविल सर्जन मौजूद हैं. तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह अस्पताल में अफरा-तफरी भरा माहौल नजर आ रहा है. ASP रामपुकार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम मुस्तैदी से मौके पर काम कर रही है.


कोई टिप्पणी नहीं