Advertisement

Responsive Advertisement

एक ही रात तीन दुकानों में भीषण चोरी, दहशत में दुकानदार, घटना से अक्रोशित दर्जनों दुकानदार पहुंचे थाना।

एक ही रात तीन दुकानों में भीषण चोरी, दहशत में दुकानदार, घटना से अक्रोशित दर्जनों दुकानदार पहुंचे थाना।




पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का आलम है। ताजा मामला पिपरा थाना क्षेत्र के बेलादरा स्थित शंकर चौक का है।




जहां देर रात एक साथ तीन दुकानों में भीषण चोरी हुई है। बताया जाता है कि चोरों ने तीन दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी कर ली है। जिसके बाद शंकर चौक के तमाम दुकानदारों का पारा हाई हो गया। अक्रोशित दुकानदार करीब 25 की संख्या में थाना पहुंच गए हैं। और थानाध्यक्ष से चोरी की घटना का उदभेदन करने की मांग की है। साथ ही लगातार हो रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की भी मांग की है। थाना पहुंचे पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि शंकरपुर चौक पर सभी दुकानदार दुकान खोलकर अपना भरण पोषण करते हैं। लेकिन चोरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। बीती रात एक साथ तीन अलग अलग दुकानों में हुई चोरी से शंकर चौक के तमाम दुकानदार दहशत में है। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ