फेसबुक का प्यार हुआ रिश्ते में तब्दील, प्रेमी जोड़े ने एक साथ अग्नी के सात फेरे लेकर जीने मरने की खाई कसमें

 फेसबुक का प्यार हुआ रिश्ते में तब्दील, प्रेमी जोड़े ने एक साथ अग्नी के सात फेरे लेकर जीने मरने की खाई कसमें







भागलपुर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत की रहनेवाली ज्योति कुमारी और रामपुर खुर्द के पंचायत के बहवलपुर निवासी करण सिंह दोनों को रील्स बनाने के दौरान 7 साल पहले से फेसबुक पर दोस्ती हुई। और दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।  और दोनों प्रेमी फेसबुक पर ही चेटिंग के माध्यम से जीने मरने की कसमें खाने लगे। 

 पिछले साल 2023 , 25 दिसंबर को दोनों ने भाग कर देवघर में शादी कर ली। 

वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही,  लड़की के माता ने नाथनगर थाने में लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से अगवा करने का मामला लिखित आवेदन देकर केस दर्ज करवाया। 

  इसके बाद प्रेमी जोड़ों ने कोर्ट में भी शादी कर ली। वहीं पुलिस की लगातार दबिश के बाद, प्रेमिका ज्योति दुल्हन के लिबास में मधुसुदनपुर थाना पहुंची और वहां पुलिस वालों को बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।, इस बात को लेकर, लड़की के माता पिता, लड़की को बहुत मनाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की अपने माता पिता को दरकिनार कर अपने पति के साथ रहने पर अड़ी रही।

 लेकर वही दूसरी ओर प्रेमी का कहना है कि 7 सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और घर वाले प्रेमिका के साथ मारपीट करते थे। और उसे कमरे में बंद कर देते थे। वहीं उसने कई बार लड़की के माता-पिता से शादी करने की गुहार लगाई। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।

 जिसके बाद लड़की ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया और फिर प्रेमी लड़की को लेकर अपने घर आ गया और फिर देवघर में जाकर दोनों ने शादी कर ली। 

वही प्रेमिका कहना है कि लड़की वाले लगातार जान मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने लड़की का कोर्ट में 164 का बयान करवाया है।

फिर भी दोनों प्रेमी युगल धमकी वाले शब्दों से डरें हुऐ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ