त्रिवेणीगंज पुलिस को आज संध्या गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने त्रिवेणीगंज बाजार के खट्टर चौक के पास से लावारिस अवस्था में एक मैजिक चारपहिया वाहन पर खाद के बाल्टी में छिपाकर त्रिवेणीगंज लाये गए भाड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपी
न कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खट्टर चौक के पास खाद की बाल्टी अवैध विदेशी शराब पैक कर मैजिक गाड़ी से त्रिवेणीगंज लाया गया है जिसके बाद कार्यवाई की गई तो त्रिवेणीगंज के खट्टर चौक के पास से लावारिस अवस्था में रुके एक मैजिक पर लोड खाद के 30 बाल्टी में रखे कुल 243 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है यह कार्यवाई पुलिस द्वारा आज शाम में की गई है बरामद शराब इम्पीरियल ब्लू,सिग्नेचर और ब्लेंडर प्राइड कंपनी का है जो 30 खाद के बाल्टी में भूसा में छिपाकर लाया गया था।बरामद कुल 397 बोतल अवैध विदेशी शराब और एक मैजिक चारपहिया गाड़ी को जप्त कर अग्रतर कानूनी कार्यवाई की जा रही है साथ ही फरार तस्कर की तलाश भी की जा रही है बरामद अवैध विदेशी शराब में इम्पीरियल ब्लू कंपनी का 750ml का 183 बोतल,375ml का 91 बोतल,180ml का 36 बोतल,750ml का सिग्नेचर 18 बोतल और ब्लेंडर प्राइड 750ml का 18 बोतल शामिल है।

0 टिप्पणियाँ