सुरक्षा के साथ साथ समाज के विकास के प्रति संकल्पित है सीआरपीएफ, सुश्री एनी अब्राहम, पुलिस महानिरीक्षक परिचालन के.रि.पु.बल बिहार सेक्टर (पटना)
आज सुश्री एनी अब्राहम, पुलिस महानिरीक्षक, परिचालन बिहार सेक्टर (पटना) द्वारा श्री एस०पी० उपाध्याय, पुलिस उप महानिरीक्षक बिहार सेक्टर (पटना), श्री संदीप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज मुजफफरपुर, श्री जोगेन्द्र सिंह मौर्य, कमाण्डेन्ट 215 बटा0 की उपस्थिति में पैसरा कैम्प में अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के रहने का आवास/मेस/अस्पताल एवं कैम्प का निरीक्षण किया गया तथा पैसरा कैम्प में सिविक एक्शन कार्यकम के तहत पुलिस महानिरीक्षक, महोदया के द्वारा कैम्प के आस-पास के गाँवों में रह रहे स्थानीय जनता को साड़ी ब्लाउज, कम्बल, मच्छरदानी, लुंगी, बॉली-वॉल, फुटबॉल, रेडीयो, सिलाई मशीन एवं अन्य सामाग्रियों का वितरण किया गया।
महानिरीक्षक महोदया ने इस कार्यकम के दौरान स्थानीय लोगों को समाजिक व आर्थिक विकास से संबंधित मुददों तथा सभी क्षेत्रों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि सुरक्षा बल एवं पुलिस एवं प्रशासन उनके साथ है तथा उन्हें यह भी बताया कि इस तरह के कार्यकमों का उदेश्य उनकी आधारभूत समस्याओ का दूर करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। महोदया ने उन्हें यह भी बताया कि वे निर्भीक हो कर अपने दैनिक कार्यों को करते रहें एवं उन्होंने समाज की मुख्यधारा से भटके हुए लोगों से मुख्य धारा में वापस लौटने की भी अपील की। उन्होने समाज में अमन एवं शांति कायम करनें में भागीदारी निभाने के लिए सभी को उत्साहित एवं जागरूक किया तथा साथ ही कार्यकम में उपस्थित बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी तथा उन्हें रोजगार के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक, परिचालन बिहार सेक्टर (पटना) के द्वारा जमूई, लखीसराय एवं मुगेर जिलों में नक्सल गतिविधयों को जड से समाप्त करने के लिए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में पैसरा कैम्प में बैठक की अध्यक्षता की गयी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को इस संदर्भ में समुचित दिशा निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने चोरमारा तथा भीमबांध स्थित कैम्पो का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ की परिचालनिक गतिविधियों की जानकारी ली एवं स्थानीय लोगों से भी मुलाकात किया। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र सिहं, द्वि०कमा० (परि०) 215 बटा०, डॉ० सुभाष कुमार सुमन (चिकित्सा अधिकारी-215 बटा०), श्री विजय कुमार, श्री ओमकार नाथ सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, जमुई), श्री कुनाल सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, मुंगेर), श्री एल० वान्डेमो (सहा०कमा०), श्री संदीप कुमार (सहा०कमा०), श्री अरबिन्द कु० राय (सहा० कमा०), 215 बटा०, तथा अधीनस्त अधिकारी एवं जवान अजय कुमार मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ