सादाबाद गेट पुलिस चौकी हाथरस में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरण किये
सादाबाद गेट पुलिस चौकी हाथरस में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गरीबों को कम्बल वितरण किये
किये जा रहे हैं इसी कड़ी में आज हाथरस की पूरी टीम मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कम्बल वितरण एवं प्रसाद वितरण का कार्य कर रही है।पूरन सागर ने बताया कि मानवाधिकार सहायता संघ आज देश में ही नहीं बल्कि देश से बाहर भी 5 से 6 देशों में कार्य कर रहा है और समाज में मानव के हितों की रक्षा के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है।चौकी इंचार्ज लखमी सिंह ने संघ के समाज और देश समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव को अपने अधिकारों की जानकारी रखना बहुत जरुरी है ताकि जरुरत के समय उसका उपयोग किया जा सके।इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरन सागर को जो कि जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव तक की जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाते हुए आगे बढ़े रहें हैं उनके इस समर्पण भाव को देखते हुए राष्ट्रीय मुख्य महासचिव से प्रोन्नत कर राष्ट्रीय संयुक्त प्रभारी बनाया। बलबीर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाया। योगेश कुमार को प्रदेश सचिव के साथ साथ राष्ट्र में प्रोन्नत किया। राजेश कुमार को युवा प्रकोष्ठ से प्रदेश की मुख्य बॉडी में प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी, श्याम सिंह को मण्डल संगठन मंत्री बनाया, प्रवीण कुमार को जिला अध्यक्ष,बीरेंद्र विक्रम सिंह को युवा जिला अध्यक्ष, कुलदीप प्रताप सिंह को जिला सचिव बनाया।इस अवसर पर डॉ एस एस भारत, पूरन सागर, बलबीर सिंह, योगेश कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार,श्याम सिंह, रनवीर सिंह,राजकुमार,कुलदीप सिंह, दिनेश दीक्षित, राजकुमार पचौरी, दिग्विजेंद्र सिंह,जतिन, सारांश, जीतेन्द्र, अलीगढ से स्वतंत्र गुप्ता, संजय सोनी, गनेशी लाल, राशिद मलिक, दिलीप कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।राज्य मीडिया प्रभारी बिहार नरेंद्र कुमार

कोई टिप्पणी नहीं