ब्रेकिंग न्यूज

एससी एसटी बालिका छात्रावास में दीदी की रशोई का डीएम ने किया शुभारंभ।

एससी एसटी बालिका छात्रावास में दीदी की रशोई का डीएम ने किया शुभारंभ।

 


सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम का रिपोर्ट


पिपरा प्रखंड के विशनपुर में अवस्थित राजकीय अंबेडकर टेन प्लस टू अनुसूचित जाति  आवासीय विद्यालय बालिका छात्रावास में आज से छात्राओं को जीविका दीदी की रशोई से खाना और नाश्ता की सुविधा मिलेगी।

दरअसल आज डीएम कौशल कुमार ने बालिका छात्रावास में मिथिला जीविका महिला संकुल स्तरीय  संघ द्वारा संचालित दीदी की राशोई का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया है। इस मौके पर जीविका के डीपीएम विजय सहनी और सीओ रविंद्र चौपाल,बीपीएम कन्हैया कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि दीदी की रशोई की शुरुआत होने से विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली तमाम छात्राओं को अब दीदी की रशोई से स्वादिष्ट खाना समय पर मिलेगा। बताया गया कि विद्यालय में फिलहाल 295 छात्राएं नामांकित है जिसमे आज 240 छात्राएं मौजूद है। जिसे खाना और नाश्ता मुहैया कराई जाएगी। 



कोई टिप्पणी नहीं