भारी मात्रा में शराब बरामद, शराब कारोबार में शामिल पांच वाहन जब्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार।
रिपोर्ट। मोहम्मद नजीर आलम
भारी मात्रा में शराब बरामद, शराब कारोबार में शामिल पांच वाहन जब्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार।
राघोपुर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 1984 लीटर शराब के साथ पांच वाहन जब्त किया है। इस दौरान मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कोरियापट्टी में डब्लूपीयू भवन के समीप का है। जहां गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ एक हाइवा ट्रक, तीन पिकअप और एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है। जिसपर लदा करीब 5937 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल सभी वाहन को जब्त कर लिया है और मौके से एक तस्कर शराब कारोबारी दुर्गा चौधरी को गिरफ्तार किया है।
एसपी शैशव यादव ने राघोपुर थाना परिसर में पीसी में बताया कि इस मामले में सात को नामजद किया गया है। जिसकी धड़ पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से आई थी और कहां जा रही थी। बताया गया की गिरफ्तार तस्कर दुर्गा चौधरी का अपराधिक इतिहास रहा है और वो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।
राघोपुर थाना में आयोजित पीसी में एसपी शैशव यादव के साथ एसडीपीओ बीरपुर पंकज मिश्रा, थानाध्यक्ष राघोपुर रजनीश केसरी सहित अन्य मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं