मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन , 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
आमिर ऊल इस्लाम की रिपोर्ट
सीएम नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन हो गया है
लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंगेर के गार्डन बाजार स्थित आवास पर आज सुबह अंतिम सांस ली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है
पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी
उल्लेखनीय है कि उनके बेटे नचिकेता मुंगेर में जदयू जिलाध्यक्ष हैं अंकित करने वाली बात है कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मुंगेर से तीन बार वे सांसद चुने गये थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुंगेर में ब्रह्मानंद मंडल काफी लोकप्रिय थे वे मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वाभाव के थे नोट- कल सुबह 9 बजे यानी 31 जनवरी को उनके आवास पर से अंतिम यात्रा निकलेगी


0 टिप्पणियाँ