झालावाड़ से कृष्णपाल सिंह का रिपोर्ट। Edited by Chandan Kumar
जिला एसआरजी अस्पताल में संविदा पर नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी लगाने के नाम पर 50 हजार से 2 लाख रुपए तक वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। ये लोग डिग्री नहीं होने पर भी अस्पताल अधीक्षक की फर्जी सील व साइन कर आवेदकों से रुपए वसूल कर उनको फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। आरोपियों ने अस्पताल में बिना काम किए आवेदकों के खाते में एडवांस मानदेय भी जमा कराया है। पुलिस ने आरोपियों से फर्जी सील, हाजिरी रजिस्टर, चेक व एक लग्जरी कार बरामद की है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को बारां निवासी लोकेश मीणा ने कोतवाली थाने में परिवाद देकर बताया कि उसके अलावा बारां जिले के चार लोग है। उससे व उसके साथी महावीर पुत्र रामदयाल नागर को रक्षक प्लेसमेंट एजेंसी मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में नर्सिंगकर्मी के पद लगाने की एवज में बड़ा बाजार, झालावाड़ निवासी आबिद खान पुत्र अब्दुल रशीद ने खुद को रक्षक प्लेसमेंट एजेंसी का एलडीसी बताकर दोनों से दो-दो लाख कुल 4 लाख रुपए लेकर डीन ऑफिस से फर्जी दस्तावेज बनाकर जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन के हस्ताक्षर मय सील तथा रक्षक प्लेसमेंट एजेंसी के अध्यक्ष व नर्सिंग अधीक्षक के साइन व सील करके कार्यग्रहण स्वीकृति आदेश बनाकर मेडिकल कॉलेज के बाहर एकांत में ले जाकर फर्जी ज्वाइनिंग पत्र देकर रुपए हड़प लिए। जब आबिद के बारे में जानकारी की तो वह न तो मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है और न ही प्लेसमेंट एजेंसी में कार्यरत था। सद्दाम संचालक मिश्रा के लिए कमीशन लेकर करता था काम रक्षक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक राजेश मिश्रा सद्दाम हुसैन उर्फ सन्नी पठान को लोगों के मोबाइल नंबर देकर संपर्क करवाता था।
सद्दाम हुसैन लोगों को विश्वास में लेकर संविदा पर नौकरी लगाने के लिए दस्तावेज और एडवांस में आधे रुपए प्राप्त कर राजेश मिश्रा को देता। मिश्रा उसके एवज में सद्दाम को कमीशन देता था। मिश्रा के कहने पर ही सद्दाम लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करता था। रुपए लेकर नियुक्ति पत्र देने बुलाया तो पकड़े गए अरोपी जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चार लोगों से तो 2 लाख रुपए के हिसाब से 8 लाख रुपए वसूल चुका है, लेकिन नियुक्ति पत्र देने के नाम पर और रुपए लेकर पीजी कॉलेज के बाहर बुलाया। उन्हें बताया गया कि वह एक सफेद रंग की कार में बैठा हुआ मिलेगा।
इस पर पुलिस ने डीएसपी हर्षराजसिंह खरेड़ा के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने खारी बावड़ी, नला मोहल्ला, झालावाड़ निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र, सीलें, हाजिरी रजिस्टर, बैंक के चेक, मंहगे मोबाइल व एक लग्जरी कार जब्त की। बाद में पुलिस ने गिरोह में शामिल प्लेसमेंट एजेंसी संचालक रिटायर्ड कॉलोनी, श्यामगढ़, मध्यप्रदेश निवासी राजेश मिश्रा पुत्र राममूरत को भी गिरफ्तार किया। दोनों अभी पुलिस रिमांड पर है। आरोपी नाम बदलकर मिला था परिवादी से आरोपी का असली नाम तो सद्दाम हुसैन है, लेकिन जब भी वह परिवादी और उसके तीन अन्य साथियों से मिला तो खुद को आबिद खान बताया। परिवादियों से रुपए भी उसने आबिद खान बनकर ही वसूले थे। पुलिस ने पकड़ा तो सच आया सामने ।

0 टिप्पणियाँ