बारिस के पानी में बह गया डायवर्सन, हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित.
रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम
राघोपुर प्रखंड के करजाइन पंचायत वार्ड 4 बसावनपट्टी में देर रात हुई बारिश के कारण पुल निर्माण के लिए बनाया गया डाय वरसन पानी में बह गया है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है. आलम यह है की गांव के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल ग्रामीण कार्य विभाग विरपुर द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत लगभग 3 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण किया जा रहा है. इसको लेकर सड़क पर आवाजाही बरकरार रखने हेतु डायवरसन बनाया गया था, लेकिन देर रात हुई बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ने से यह डायवरसन पानी में बह गया है, आलम यह है की यहां दो से तीन फिट पानी का बहाव होने लगा है, ऐसे में डायवरसन के उसपार रहने वाले गांव के लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है.
ग्रामीणों का आरोप है की संवेदक को कहा गया था की उक्त स्थल पर पानी का दबाव रहता है लेकिन संवेदक ग्रामीणों की एक नहीं सुनी, जिसके चलते अब डाय वरसन टूट जाने के चलते इसका खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ता है. गांव के लोगों ने बताया की करीब डेढ़ सौ घरों की बस्ती के लोगों का आना जाना प्रभावित हो गया है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाया है, स्वास्थ्य सेवा से लेकर अन्य कार्य प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों ने जल्द इसकी मरम्मती करने की मांग की है.
इस बाबत पूछे जाने पर ग्रामीण कार्य विभाग विरपुर के सहायक अभियंता अंजन कुमार ने बताया कि संवेदक से बात हो चुकी है, जल्द इसकी मरम्मती करने का निर्देश दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ