धरहरा प्रखंड में नई BDO रश्मि भारती ने संभाला पदभार, प्रखंड प्रमुख ने किया स्वागत



धरहरा प्रखंड में नई BDO रश्मि भारती ने संभाला पदभार, प्रखंड प्रमुख ने किया स्वागत  


धरहरा, 11 जुलाई: धरहरा प्रखंड की नई विकास पदाधिकारी (BDO) रश्मि भारती ने आज शनिवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। 



पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर इटवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेश यादव, धरहरा दक्षिण पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पंकज ठाकुर,समेत प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


स्वागत समारोह के दौरान प्रमुख पल्लवी भारती ने नई बीडीओ को शुभकामनाएं देते हुए प्रखंड के विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, बीडीओ रश्मि भारती ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। 

विज्ञापन और किसी भी तरह के खबर के लिए आप मुझेसे इस नम्बर 8789492264 पर संपर्क कर सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ