Advertisement

Responsive Advertisement

PM ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की,महिलाओं को ₹10-10 हजार मिले:



PM ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की,महिलाओं को ₹10-10 हजार मिले:


धरहरा प्रखंड के कार्यालय के सभागार में धरारा प्रखंड के 13 पंचायत से सैकड़ो की संख्या में पहुंची जीविका दीदियों ने शुक्रवार के तड़के लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में वर्चुअली ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन को सुनी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से विशेष सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत हुई। जिसके तहत जीविका दीदियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त जारी किए,शुक्रवार को 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की।जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए PM ने कहा, 'अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते। आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था।एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धरहरा राकेश कुमार,जीविका के बीपीएम,सभी एसी,सीसी,सीएम,प्रखंड कर्मी सहित सैकड़ो की संख्या में जीविका दीदी मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ