राधा डेंटल केयर मुंगेर की ओर से दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला किरणपुर में किया गया
राधा डेंटल केयर मुंगेर की ओर से दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला किरणपुर में किया गया
जिसमें डॉक्टर उदय शंकर ने बच्चों शिक्षक शिक्षिकाओं को दांत एवं मुंह संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय बताएं
डॉक्टर उदय शंकर ने कहा कि जन-जन तक दंत चिकित्सा जागरूकता अभियान को पहुंचना है
दूध के दांत के महत्व,दांतों में दर्द कनकनाहट,पायरिया रोग,मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण रोकथाम इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी
बच्चों को संतुलित आहार खाने की सलाह दी एवं पान गुटका तंबाकू सिगरेट इत्यादि से परहेज करने की
ब्रश करने के तरीके के बारे में जानकारी एवं दो बार ब्रश करने की सलाह
विद्यालय को प्राथमिक उपचार बॉक्स उपलब्ध कराया गया ताकि बच्चों को खेलकूद के दौरान छोटी-मोटी चोट लगने पर उपयोग में आ सके
मौजूद सभी बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहित करते हुए डॉक्टर उदय शंकर ने कलम वितरित किया
डॉ उदय शंकर ने बताया कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है शिक्षक के साथ-साथ अभिभावक को भी बच्चों को प्रोत्साहित पढ़ाई के प्रति करते रहना चाहिए
बच्चों को वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया एवं उसके फायदे बताएं
मौके पर मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार शिक्षिका निभा कुमारी ,शोभा कुमारी,ज्योति किरण, बिंदु कुमारी सुनीता कुमारी, शिक्षक विनीत कुमार सिंह एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे


कोई टिप्पणी नहीं