लोकेशन विजयपुर से जिला ब्यूरो केशव बाथम की रिपोर्ट
*समाजसेवियों की मदद से वर्षों से विक्षिप्त अवस्था में बैठे प्रभुजी को मिला आश्रय*
*विजयपुर-*
विजयपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खितरपाल और मढ़ा के बीच सड़क किनारे वर्षों से विक्षिप्त हालत में बैठे एक लावारिस प्रभुजी को आखिरकार सहारा मिल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रभुजी को लंबे समय से उसी स्थान पर बैठे देखा जा रहा था। इस दौरान न तो किसी ने उन्हें भोजन करते देखा और न ही स्नान करते। मानसिक रूप से कमजोर हालत में वे असहाय पड़े रहते थे। इस बीच ‘अपना घर आश्रम’ डबरा के संस्थापक मनीष पाण्डेय एवं उनकी पत्नी विनीता पाण्डेय माँ कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने प्रभुजी को देखा और तुरंत विजयपुर के समाजसेवियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही समाजसेवी राघव शर्मा और संजय अवस्थी सक्रिय हुए। उन्होंने निजी वाहन की व्यवस्था कर प्रभुजी को विजयपुर पुलिस थाना पहुँचाया। आवश्यक जानकारी और औपचारिकताओं के बाद प्रभुजी को सुरक्षित ‘अपना घर आश्रम’ डबरा भेज दिया गया। अब प्रभुजी आश्रम में उचित देखभाल और चिकित्सकीय उपचार पा सकेंगे। ज्ञात हो कि श्री मनीष पाण्डेय और उनकी पत्नी विनीता पाण्डेय लंबे समय से मानव सेवा के कार्यों में जुड़े हुए हैं और लावारिस, असहाय एवं पीड़ितजनों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।
*मानसिक रूप से कमजोर लावारिस प्रभुजी को मिला सहारा*
ग्राम खितरपाल और मढ़ा के बीच कई वर्षों से विक्षिप्त अवस्था में बैठे लावारिस प्रभुजी को समाजसेवियों की मदद से ‘अपना घर आश्रम’ डबरा भेजा गया। आश्रम के संस्थापक मनीष पाण्डेय व उनकी पत्नी विनीता पाण्डेय ने माँ कैलादेवी दर्शन से लौटते समय प्रभुजी को देखा और समाजसेवियों की सहायता से पुलिस थाना विजयपुर ले जाकर सुरक्षित आश्रम पहुँचाया।
*विजयपुर से जिला ब्यूरो चीफ केशव बाथम की खास रिपोर्ट*



0 टिप्पणियाँ