विजयपुर में धार्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक डोल यात्रा निकाली गई




विजयपुर में धार्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक डोल यात्रा निकाली गई

संवाददाता केशव बाथम

विजयपुर

विजयपुर में आज पारंपरिक आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक डोल यात्रा बड़े हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर नदी घाट तक पहुंची। पूरे नगर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। डोल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह नगरवासियों ने डोलों का स्वागत किया और धार्मिक जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। तहसीलदार अमिता सिंह तोमर, थाना प्रभारी राकेश शर्मा, यातायात प्रभारी भगवत प्रसाद पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम मुद्गल सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। धार्मिक परंपरा से जुड़ी इस अनूठी डोल यात्रा में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था के रंग में सराबोर हो गए।



*विजयपुर में डोल यात्रा की धूम, आस्था और भक्ति का उत्सव*

विजयपुर में मंदिर से नदी घाट तक डोल यात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने डोलों का भव्य स्वागत किया और जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। प्रशासन ने पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम मुद्गल, तहसीलदार अमिता सिंह तोमर, थाना प्रभारी राकेश शर्मा, यातायात प्रभारी भगवत प्रसाद पांडे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ