एबीवीपी नगर इकाई विजयपुर ने कुंआरी नदी पर किया सफाई का कार्य



एबीवीपी नगर इकाई विजयपुर ने कुंआरी नदी पर किया सफाई का कार्य


संवाददाता केशव बाथम कि रिपोर्ट।


*नगर में साफ-सफाई के लिये लोगों को करेंगे जागरूक*


*विजयपुर* आज एबीवीपी नगर इकाई विजयपुर के द्वारा एसएफएस प्रमुख बृजेश राठौर के नेतृत्व में कुंआरी नदी के घाटों की साफ सफाई का कार्य किया गया। कुंआरी नदी विजयपुर में पानी का मुख्य स्रोत है और इस समय श्राद्ध पक्ष भी चल रहा है और लोग नदी के घाटों पर पितरों को जल देने के लिए बहुत संख्या में यहां आते हैं। इस कार्य से लोगों को यहां आने में सुविधा होगी। कुंआरी नदी विजयपुर नगर को दो हिस्सों में बाँटती है। नदी पर काफी मात्रा में कचरा होने से लोगों को यहां आने में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन एबीवीपी नगर इकाई विजयपुर के एसएफएस आयाम के अंतर्गत स्चच्छता अभियान चरणबद्ध तरीके से सभी सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जाएगा और लोगों को स्वच्छचता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इस अवसर पर बृजेश राठौर एसएफएस प्रमुख, कान्हा समाधिया नगर सह मंत्री, रानू बैरागी सोशल मीडिया प्रभारी, रवि गौड़ महाविद्यालय प्रमुख, शंकर तिवारी, अंकुश खटीक, चंदा बैरागी आदि एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ