श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी से दशरथपुर बाजार में हड़कंप, दो दुकानों से पांच बच्चों को कराया मुक्त ; दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज।
धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथपुर स्थित मिष्ठान भंडारों के द्वारा कई बच्चों से बाल मजदूरी करवाया जा रहा है। इसी सूचना को लेकर श्रम संसाधन विभाग के धावा दलों के द्वारा एनजीओ और धरहरा पुलिस के मदद से शनिवार के तड़के लगभग 11 बजे उन दुकानों में छापेमारी कर पांच बाल मजदूरों को मुक्त करवाया। इस मामले में श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी हिमांशु रंजन ने बताया कि इन दोनों दुकानों पर कई दिनों से निगरानी की जा रही थी और उसके बाद आज उसके यहां छापेमारी कर सभी को मुक्त करवाया गया है।दोनों दुकानदार विजय कुमार और अजय कुमार के खिलाफ धरहरा थाना में केस दर्ज करवाया गया है और तत्काल दोनो पर 25 - 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों को मेडिकल जांच करवाने के बाद बाल कल्याण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया, जहां बच्चों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा। अभी तत्काल सभी बच्चों को 3- 3 हजार रुपया दिया गया और सभी के नाम से 25 - 25 हजार रूपये एफडी करवाया जाएगा। दरअसल, बाल मजदूरी को लेकर श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगातार अखबारों और टीवी चैनलों सहित कई संसाधनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि बाल मजदूरी न करवाएं बावजूद इसके धरहरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कई दुकानदार बच्चों से बाल मजदूरी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ