सूर्यगढ़ा प्रखंड के किरणपुर ग्राम निवासी सह राधा डेंटल केयर मुंगेर के संचालक डॉक्टर उदय शंकर ने 500वां दंत चिकित्सा जागरूकता व्याख्यान (शिविर), का आयोजन



सूर्यगढ़ा प्रखंड के किरणपुर ग्राम निवासी सह राधा डेंटल केयर मुंगेर के संचालक डॉक्टर उदय शंकर ने 500वां दंत चिकित्सा जागरूकता व्याख्यान (शिविर), 9 बिहार बटालियन एनसीसी बरौनी बेगूसराय में किया 

ज्ञात हो की डॉक्टर उदय शंकर लगातार पिछले 11 सालों से दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं

मुख्य रूप से लखीसराय ,मुंगेर जिला तथा सीमावर्ती जिला बेगूसराय खगड़िया बांका भागलपुर जमुई मुजफ्फरपुर सहरसा पूर्णिया में शिविर कर चुके हैं और आगे बिहार के 38 जिला में शिविर करेंगे 

शिविर के उद्देश्य के बारे में बताते हुए डॉक्टर उदय ने कहा कि दंत चिकित्सा के प्रति जन जन तक पूरे देश में लोगों को जागरूक करना है

 शिविर में डॉक्टर उदय शंकर ने अपने दांतों की शरण को खुद से पहचानने के तरीके की जानकारी दी दूध के दांत के महत्व की जानकारी दो बार ब्रश करने की सलाह ब्रश करने के तरीके की जानकारी मॉडिफाइड बास टेक्निक से ब्रश करने की सलाह एवं इसकी डेमोंसट्रेशन भी दिया 

पायरिया,मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण की जानकारी रोकथाम एवं इलाज के बारे में विस्तृत चर्चा

डॉ उदय शंकर ने मौजूद लोगों से अपील की आने वाले जनरेशन को पान विरी गुटखा तंबाकू सिगरेट की बुरी आदतों से बचाना है जिसमें अभिभावक एवं शिक्षक का रोल बहुत महत्वपूर्ण

करनल दीपक कुमार ने डॉ उदय शंकर के कार्यों की प्रशंसा की एवं उन्हें एनसीसी के चिन्ह वाला मोमेंटो देकर प्रस्तुत किया

तरुणी तरण नाट्य समिति बेगूसराय के संस्थापक एडवोकेट सुरेंद्र प्रसाद बाबा ने डॉक्टर उदय शंकर के कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें अंग वस्त्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय हास्य अभिनेता हीरो राजन कुमार ने डॉक्टर उदय शंकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में समाज को इनसे काफी उम्मीदें हैं


मौके पर मौजूद करनल दीपक कुमार कार्यक्रम प्रभारी सेन जी विक्रम एडवोकेट सुरेंद्र प्रसाद हीरो राजन कुमार परमानंद परोपकारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ