धरहरा प्रखंड के लाल ने पटना गांधी मैदान मैराथन दौड़ में कर दिया कमाल।
पटना के गांधी मैदान में रविवार के तड़के 5 बजे 42.2 किलो मीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान केन्या (देश) के एथलीट ने प्राप्त किया,मुंगेर जिला स्थित धरहरा प्रखंड के महरना के लाल धर्मवीर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर धरहरा प्रखंड सहित मुंगेर एवं बिहार पैमाने पर अपने सफलता की बुलंदी की लकीर खींच दी। सभी युवाओं के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की,तथा इनके इस सफलता पर बिहार सहित मुंगेर जिले के तमाम युवाओं ने अपने तरफ से शुभकामना दी । साथ ही मुंगेर जिला के खेल के प्रेमियों और इनके गांव महरना और धरहरा प्रखंड के युवाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। इसके इस सफलता पर मुंगेर जमालपुर एवं धरहरा के विभिन्न खेल संगठनों ने प्रसन्नता जाहिर की मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूर्वेंदु नारायण सिंह ने उन्हें उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। वही धरहरा शंकर स्पोर्टिंग क्लब के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि कि हमारे धरहरा प्रखंड ही नहीं हमारे मुंगेर जिले के लिए गौरव की बात है और हमारे धरहरा प्रखंड के लड़के ने पूरे मुंगेर जिले का नाम रोशन इस मैराथन दौड़ में तीसरे स्थान प्राप्त कर किया है इसके लिए हम सभी धरहरा प्रखंड वाशी खेल प्रेमियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं साथ ही सरकार से या मांग करते हैं धरहरा प्रखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस इस खेल प्रतिभा को सरकार की ओर से पर सहयोग देकर और निखार लाने की आवश्यकता है।


0 टिप्पणियाँ