नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के पहाड़ों के बीच बसे पैसरा गांव में सुशासन एवं समावेशी विकास कैंप का आयोजन हुआ।
नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के पहाड़ों के बीच बसे पैसरा गांव में बुधवार को केoबीo 215 एफओबी सीआरपीएफ कैम्प पैसरा में सुशासन एवं समावेशी विकास कैंप का आयोजन हुआ जिला प्रशासन मुंगेर एवं सीआरपीएफ के समेकित प्रयास से जिलाधिकारी मुंगेर अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एएसपी अभियान कुणाल कुमार कर रहे थे। कैम्प में उपस्थित पैसरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के बीच जहां किचेन सेट, साड़ी, कंबल, किशोरियों के बीच हाइजीन किट, युवाओं के बीच खेल सामग्री तथा बच्चों के बीच स्कूल बैग आदि का वितरण किया गया।
ग्रामीणों के स्वास्थ्य जाँच के लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जहां ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा तथा जरूरी दवाएँ भी दी गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने उनकी सभी समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमलोगों का आपके बीच उपस्थित होने की सबसे बड़ी वजह अपलोगों के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि आप सभी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठा सकें। साथ ही आपकी हर समस्याओं को सुन कर उस पर त्वरित कार्रवाई भी स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने उपस्थित किशोरियों और युवाओं से कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। आप के लिए सरकार ने स्कूलों में समुचित शिक्षा की व्यवस्था कर रखी है, इस लिए आप खुद को हर हाल में शिक्षित बनाएं। आप में ही से कोई आईएएस आइपीएस अधिकारी भी बन सकते हैं और भी कई पदों पर नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए आप का शिक्षित होना आवश्यक है।
सरकार उच्चतर शिक्षा के लिए भी योजना चला रखी है। वहीं जीविका परियोजना द्वारा कुल 167 समूहों एवं ग्राम संगठन के वित्त पोषण मद में दो करोड़ चार लाख 50 हजार रुपए का चेक भी वितरित किया गया।इस अवसर पर सीआरपीएफ डीआईजी संदीप सिंह, एसएसबी के समादेष्टा मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद,उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह,धरहरा बीडीओ राकेश कुमार, धरहरा अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित जिला एवं प्रखण्ड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






0 टिप्पणियाँ