Advertisement

Responsive Advertisement

थरबिटिया रेलवे ढाला समीप सहरसा जा रही डेमो ट्रेन से 50 वर्षीय महिला साथ एक भैस को कट जाने से हुई मौत ।




थरबिटिया रेलवे ढाला समीप सहरसा जा रही डेमो ट्रेन से 50 वर्षीय महिला साथ एक भैस को कट जाने से हुई मौत ।



सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट 

जिले के किसनपुर प्रखंड अंतर्गत थरविटिया रेलवे ढाला से उत्तर सहरसा फारबिसगंज रेलखंड पर मंगलवार को फारबिसगंज से सहरसा जा रही डेमो ट्रेन के चपेट मे आने से एक 50 वर्षीय महीला सहित एक भैंस का मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।प्राप्त जानकारी अनुसार नौआबाखर पंचायत के हासा गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी मु रफीक के 50 वर्षीय पत्नी सदीना खातून रेलवे पटरी के बगल मे अपने भैंस चरा रही थी कि जैसे ही दिन के दो बजे वाली ट्रेन वहां आई ट्रेन का हार्न सुनकर भैंस पटरी के दुसरे तरफ भागने लगी ,उसी दौरान महीला भैंस को खदेङते हुए पटरी के समीप पहुंची तो तबतक ट्रेन आ गया जिसके चपेट मे आने से महीला एवं भैंस का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं मृतक के परिजन ने बताया की बाढ़ आ जाने के कारण घर - घर पानी था जिसके कारण बच्चे ,मवेशी को लेकर पूर्वी कोशी तटबंध पर था लेकिन दुर्भाग्यवश भेंस भागकर रेलवे पटरी के तरफ चला गया। जहां बूढ़ी भी भेंस को पकरने हेतु रेलवे पटरी के समीप चला गया। और उसी समय ट्रेन आ रही थी जिस कारण भेंस सहित बूढ़ी भी ट्रैन के चपेट में आ गई। इधर मौत के खबर से तटबंध पर रह रहे अन्य परिवार मे कोहराम मच गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ