लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महगामा नदी मे डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत
लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत महगामा नदी मे डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक महगामा गांव निवासी ढुलो यादव का पुत्र छोटू कुमार था। वह सातवीं कक्षा का छात्र था।मंगलवार को स्कूल से घर लौटने के बाद वह शौच के लिए बाहर निकला था। उसके बाद वह लौट कर घर नही पहुंचा।इस दौरान परिजनो ने काफी खोजबीन की।दुर्गा स्थान में जाकर के इसके लिए अनाउंसमेंट भी करवाया लेकिन कुछ भी सुराग हासिल नहीं हुआ सुबह मे ग्रामीणो के द्वारा महगामा नदी के चेक डेम के पास बालक के शव मिलने की सूचना परिजनो को मिली। स्थानीय लोगो की मदद से बालक के शव को बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुट गई। परिजनो ने आशंका जताई कि पैर फिसलने से बालक के गहरे पानी मे डूबने से मौत हुई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया।इधर परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयो मे सबसे छोटा था।


0 टिप्पणियाँ