बिहार के नवादा जिले में फिर एक बार दिखा दबंगों की दबंगई जलाए कई लोगों के आशियाने
बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी, गांव के लोगों का दावा है कि करीब 80 घर इस आग में जलकर खाक हो गया,हालांकि पुलिस का कहना है कि 25 घर ही आग में जले हैं और इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है, इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है, इस घटना को अंजाम देने में जो भी लोग दोषी हैं इसमें किसी को नहीं बक्शा जायेगा,जल्द ही उन लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी, वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर नीतीश सरकार को घेरा है, तंज कसते हुए कहा कि यह जंगल राज है या मंगल राज यह जनता तय करेगी इस बार,
यह घटना नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती की है,यहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था,जिसको लेकर बुधवार की शाम दबंगों ने दलित परिवारों के साथ मारपीट भी की थी, और फिर हवाई फायरिंग के बाद उनके घरों को आग के हवाले कर दिया,यह विवाद जमीन को लेकर के हुआ था घटना आगजनि तक पहुंच गई,
नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया की करीब 7 बजे यह सूचना मिली थी कि यहां कुछ व्यक्तियों द्वारा घरों को जलाया गया है शुरुआत में दावा किया गया की 40 से 50 घरों को जलाया गया है,लेकिन हमने और हमारी पुलिस जितना अभी तक सर्वे किया है उसमे करीबन 25 घर है गलीमत हैं कि इसके आलावा इस घटना में किसी की कोई हताहत नहीं हुई है,
पुलिस ने किया हवाई फायरिंग से इनकार
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने यहां हवाई फायरिंग की घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा,जो आरोप लगाया जा रहा है कि यहां हवाई फायरिंग की गाई थी उसमे अभी तक कोई गोली की खोखा बरामद नही हुई है लेकिन हमारी पुलिस टीम यहा केंफ कर रही है और सर्वे भी कर रही है।



0 टिप्पणियाँ