हाथरस में कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के "मसीहा" डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर ने छात्र - छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने पर दिया जोर
आज दिनांक - 17. 08. 2024 को हाथरस के शिव चरण लाल इन्टर कॉलेज के छात्र एवम् छात्राओं को motivate करते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के "मसीहा" डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर ने कहा कि "छात्र एवम् छात्राओं में आत्म सहायता ही उसके जीवन का मूल सिद्धांत, मूल आदर्श एवम् उसके उद्देश्य का मूल मंत्र होना चाहिए जिससे वे अपनी आत्म रक्षा कर समाज को एक नई दिशा और दशा दोनों को मजबूत करने में सफलता हासिल कर सकें।" मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के वरीय पदाधिकारी पुरन सागर सर जो संघ के लिए समर्पित एवम् सदैव तत्पर दिखने वाले ऐसे पदाधिकारी हैं जो विद्यालय में छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि " आत्म निर्भरता किसी राज्य या समाज की वो आर्थिक नीति है जो किसी वस्तु या सेवा के लिए दूसरे देशों या समाजों पर निर्भर न हो। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपने को सशक्त बनाते हुए तथा पूर्वजों के सपनो को साकार करने की दिशा में कार्य करने की अतिआवश्यकता है। उन्होंने संघ के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि संघ काफी एकता और मजबूती के साथ 16 राज्यों और 7 देशों में अपना परचम लहरा रहा है।" इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के "मसीहा" भारत सर से "भारत माता का पिक्चर" स्वीकार करते हुए संघ की काफी प्रसंशा की। इसके बाद छात्र एवम् छात्राओं को सम्मानित किया गया और अन्त में कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।
जय ----संघ, विजय ------ संघ!
नरेन्द्र कुमार
प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिहार


0 टिप्पणियाँ