Advertisement

Responsive Advertisement

जमालपुर विधायक ने धरहरा में किया स्टेडियम का शिलान्यास।

 



विधायक ने धरहरा में रखा स्टेडियम का आधारशिला। 


मुंगेर जिले के धरहरा में जमालपुर के विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड वासियों की चिर प्रतीक्षित मांग स्टेडियम निर्माण के मद्देनजर भवन निर्माण विभाग से  1 करोड़ 80 लाख 19 हजार रुपिया 31 पैसा की लागत से बनने वाले स्टेडियम का विधिवत पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि स्टेडियम की मांग यहां के युवा व ग्रामीणों बहुत दिनों से कर रहे थे। काफी प्रयास के बाद यह मांग पूरा हुआ। यहां के युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है।हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे इस स्टेडियम के निर्माण के बाद इस स्टेडियम में खेल कर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें।वर्षों पुरानी मांग पूरा होने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा। विधायक अजय कुमार सिंह ने प्रखंड में स्टेडियम निर्माण के लिए सदन में लगातार मुद्दा उठाया। वही स्टेडियम की लंबाई 115 मीटर चौड़ाई 95 मीटर, चार दिवारी की ऊंचाई 2.7मीटर होगी, साथ ही पेबेलियन रूम की व्यवस्था होगी जिसकी लंबाई,चौड़ाई 39 फिट बाय 31 फिट की होगी वही दर्शक दीर्घा के लिए बैठने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।इस कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया गांधी मैदान धरहरा में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब, धरहरा ब्वॉयज बनाम मुंगेर इलेवन महिला फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, इस फुटबॉल मैच में 2-0 से श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा बॉयज ने जीत हासिल किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अजय कुमार सिंह एवं बिसिष्ठ अतिथि के रूप में तत्कालीन थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह थे,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उर्फ पन्ना जी, जिला परिषद सदस्य इंदुमती देवी, अनील सिंह, गोपाल सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष इंजिनियर राम बालक यादव, समाज सेवी हिमाशु कुमार निराला, कांग्रेस नेता कन्हैया सिंह ऊर्फ बंकिम सिंह, मोहम्मद सगीर, कारेलाल यादव, सचिदानंद पाण्डे,के अलावा स्थानीय खेलप्रेमियों एवं प्रबुद्ध ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ