ब्रेकिंग न्यूज

धरहरा प्रखंड के अमारी गांव में दो गुट में मारपीट फूटा सिर परा कई टांके




धरहरा प्रखंड के अमारी गांव में दो गुट में मारपीट फूटा सिर परा कई टांके 


शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव मे मंगलवार की देर शाम दो पक्षो के बीच जमकर चला डंडा,लाठी, रॉड। मे सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान एक पक्ष के रवि कुमार, पियूष कुमार, अंशु कुमारी , अनु प्रिया, रिशभ कुमार व सुनीता कुमारी एवं दूसरे पक्ष के रमेश सिंह, मयंक कुमार और पियूष कुमार सहित नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा मे कराया जा रहा है। इस संबंध मे दोनो पक्षो की ओर से धरहरा थाना को आवेदन दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गई। एक पक्ष के रवि विंद ने बताया कि पप्पू विंद के द्वारा रोज शराब पीकर गंदी नियत से मुझे एवं परिवार वालो को गाली-गलौज करता था। उन्होने थाना को दिए आवेदन मे बताया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर पप्पू विंद व उनके सहयोगी सुरेश विंद, विंदू देवी, अनीता देवी, वर्षा कुमारी, खुशी कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रमिला कुमारी,मयंक कुमार, शिवम कुमार ने उनके घर मे घुसकर मारपीट की । साथ ही महिलाओ का कपड़ा फाड़कर अर्द्ध नग्न कर दिया। जाते समय बीस हजार नगद सहित सोने के जेवरात ले भागे। वही दूसरे पक्ष के सविता देवी ने बताया कि पानी लाने के दौरान अचानक रिशभ कुमार, अंशु प्रिया, अभिषेक कुमार, लीला देवी,सन्नी कुमार, चंदन कुमार, अनु प्रिया, अनुशी, रवि विंद, सुनीता विंद, जनवरी कुमार, चुरामन विंद ने घर मे घुसकर मारपीट कर मंगल सूत्र, मोबाइल एवं नगद पांच हज़ार छिनतई कर फरार हो गया। वही इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनो तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ मामले की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं