आकांक्षी प्रखंड योजना के अन्तर्गत संपूर्णता अभियान का अयोजन प्रखंड स्तर पे किया गया। प्रखंड में बीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
आईसीडीस स्तर पे सीडीपीओ, और BDO ने गोदभराई कर के इस बैठक में आई सेविकाओं को इस संपूर्णता अभियान के महत्व को बताया। सेविकाओं के माध्यम से सम्पूर्णता यात्रा निकाली गई। संपूर्णता अभियान का उद्घाटन BDO और पंचायत के मुखिया के द्वारा वृक्षारोपण कर के शुरुआत की गई, और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच का शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान को लेकर BDO श्री मृत्यंजय कुमार ने बताया कि अगले तीन महीने यानी 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक में नीति आयोग के द्वारा दीए गए मानकों को पूर्ण करना है। वहीं धरहरा CDPO श्रीमती विनीत कुमारी ने बताया की सभी गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहर से लाभान्वित करना है। इसको 100% तक लक्ष्य प्राप्त करना है। नीति फेलो शशि शेखर सिंह ने सभी सेविकाओं को इस अभियान में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। इसमें पिरामल से आये हुए प्रोग्राम लीडर राजेश सिन्हा ने इस अभियान की बारीकी को बताया और जनप्रतिनिधियों से इसमें सहयोग की अपील की। इस अभियान में शामिल हेमजापुर मुखीया संजय कुमार, शिवकुण्ड,इटवा, महारणा, अमारी के मुखिया, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजेता जी,स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रिंस कुमार, स्वास्थ्य विभाग से आये हुए प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
अगले तीन महीने के मानक जिसे 100% लक्ष्य प्राप्त करना है।
1- प्रसव के पहली तिमाही में सभी गर्भवती महिला की जांच हो,
2-बीपी,और शुगर की जांच 100% हो,
3-सभी गर्भवती महिलाओं को बाल विकास परियोजना के द्वारा पौष्टिक आहार मिले,
4-जीविका के द्वारा सभी SHG ke liye revolving Fund उपलब्ध हो।
5- कृषि विभाग से सॉइल हेल्थ कार्ड को बनाने के बारे में बताया गया।





0 टिप्पणियाँ