Advertisement

Responsive Advertisement

बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत का साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर बड़ौत तहसील परिसर में प्रदर्शन।



बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन बागपत का साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर बड़ौत तहसील परिसर में प्रदर्शन।

एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

श्रमिक एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा के नेतृत्व में आज ऐशोसिएसन के प्रति नीधि मंडल ने प्रदर्शन कर सालो पुरानी बुधवार साप्ताहिक अवकाश दिलाने की मांग पुर ज़ोर तरीके से उठाई।इस दोरान अमित वर्मा, सचिव ,अली खान,प्रमोद कुमार, फरीद,रवी आदी थे।

अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने कहा की पिछले दो वर्षों से हम सप्ताह में एक दिन बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन अवकाश दिए जाने की मांग करते आ रहे हैं। क्योंकि हमें रविवार को भी अवकाश नहीं मिलता।यदी अवकाश मांगते हैं तो हमारा एक दिन का वेतन रोक दिया जाता है।

जब गांधी रोड पर डाक्टर घर चौपले के पास बुधवार को दवा के थौक व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखते। इसके लिए बाकायदा मैडिकल स्टोर संचालकों बुधवार साप्ताहिक अवकाश का नोटिस चिपका रखा है जब मैडिकल स्टोर संचालकों को बुधवार के दिन दुकान बंद रखने में व्यापार में घाटा नहीं तो दूसरे दुकानदारों को भी इससे सबक लेकर अपनी दुकान स्वयं बंद रखनी चाहिए। वैसे भी प्रशासन क ई बार आदेश जारी कर चुका है बुधवार को साप्ताहिक मार्केट बंदी के।फिर भी बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन बड़ौत का मार्केट गुलजार रहता है आम दिनों की तरह। इसलिए इस दिन भी हमें अवकाश नहीं मिलता।पुरे बड़ौत के दुकानदारों पर यह आदेश यदी प्रभावी ढंग से यदी लागू कर बड़ौत का मार्केट बंद करा दिया जाए तो हमें साप्ताहिक अवकाश स्वत मिल जाएगा




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ