लखीसराय सड़क हादसे के शिकार युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत।
बीते 20 फरवरी 2024 के रात्रि में लखीसराय सड़क हादसा जमालपुर वासी अभी भूल नहीं पाया था की फिर उसी सड़क हादसे के शिकार एक युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने धरहरा जमालपुर मुख्य मार्ग को घंटे जाम रखा इसकी सूचना पुलिस प्रशासन एवं जमालपुर अंचल अधिकारी को मिली मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बूझाकर जाम को हटवाने का काम किया। सभी युवक कैटरर्स का काम कर हलसी से लौट रहे थे लखीसराय की इसी बीच बिहरौरा गांव के समीप एक अज्ञात बहन ने ऑटो को रौंदते हुए आठ लोगों की जान ले ली थीं। मृतक के परिजनों ने बताया कि इलाज के अभाव में मेरा बच्चा आज मेरे हाथ से चला गया जबकि मैं इसके लिए जमालपुर बाजार में एवं अपने मोहल्ले में चंदा इकट्ठा भी किया लेकिन इलाज के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होने के कारण आज मेरा बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा मैं अपना खेत जमीन जायदाद यहां तक की घर भी बेच दिया, लेकिन मैं अपने बच्चों को नहीं बचा पाया। मृतक के परिजन अब सरकार से एवं सभी पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।


0 टिप्पणियाँ