Advertisement

Responsive Advertisement

अम्बेदकर युवा मंच सारोबाग के तत्वाधान में दरियापुर गुमटी(सारोबाग हॉल्ट) एवं धरहरा बाजार के प्रांगण में गरीब तांती एवं अशोक रजक के अध्यक्षता में बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच के बैनर तले अम्बेदकर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।




समाज को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए समाज को शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो-प्रदीप चंद्रा


मनुवादियों के द्वारा डॉ भीम राव अम्बेदकर जी के द्वारा रचित संविधान को बदलने की मंशा पाले हुए-डॉ शशि कांत



मुंगेर। बिहार फुले अम्बेदकर युवा मंच सारोबाग के तत्वाधान में दरियापुर गुमटी(सारोबाग हॉल्ट) एवं धरहरा बाजार के प्रांगण में गरीब तांती एवं अशोक रजक के अध्यक्षता में बिहार फुले आंबेडकर युवा मंच के बैनर तले अम्बेदकर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कायर्क्रम के पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अम्बेदकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए सारोबाग निवासी भागलपुर में पदस्थापित जज प्रदीप चंद्रा ने कहा कि अम्बेदकर जी ने सारे अन्यायों को सहते हुए अपने समाज को सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए समाज को शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो का नारा दिया। इसको आत्मसात किए बगैर समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को शिक्षित करें। राजद के वरीय नेता विनय कुमार यादव ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को शिक्षित करें। अध्यक्षता कर रहे है गरीब तांती ने कहा कि अम्बेदकर जी सविधान का निर्माण कर सभी को समान अधिकार देने का काम किया है। वही इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष सह इंडियन परख के संपादक डॉ शशि कांत सुमन उर्फ विदुर जी ने कहा कि आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव देश मे मनाया जा रहा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज के समय लोकतंत्र खतरे में है। आज के मनुवादियों के द्वारा डॉ भीम राव अम्बेदकर जी के द्वारा रचित संविधान को बदलने की मंशा पाले हुए है। समय-समय पर इसकी झलक मिल रही है। आज भी छुआछूत के नाम पर दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हमें बाबा भीमराव अंबेदकर जी संविधान बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। आरक्षण को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। मंच संचालन रघुनंदन दास ने दरियापुर में एवं धरहरा बाजार में मंच संचालन प्रमोद कुमार दास कर रहे थे। इसके साथ ही बिहार फुले अम्बेदकर युवा मंच की ओर से घोरघट से चलकर धरहरा बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस अम्बेदकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कायर्क्रम में बिहार पहले अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अमन कुमार रंजन, सचिव मणि कुमार बौद्ध, जमालपुर नगर परिषद के उपमुख पार्षद अंजली कुमारी एवं पूर्व उपमुख पार्षद बीना देवी, अवधेश कुमार पासवान, उदय कुमार दास, आजाद गौतम, संतोष यादव, योगेंद्र दास,डॉक्टर कारेलाल यादव, अजय कुशवाहा, अनिल यादव केसरी,अशोक यादव, शशि धरमंडल, धरहरा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, शिवपूजन दास, राज कुमार दास,दिनेश दास, रामशरण पंडित, विनोद पासवान, अधिवक्ता रघुनन्दन दास, गंगा दास, डॉ पंकज कुमार दास, कृष्ण नंदन पंडित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ