Advertisement

Responsive Advertisement

मानवाधिकार सहायता संघ के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ सुरेन्द्र कुमार पासवान के तत्वाधान में "आंख का इलाज" कैंप के द्वारा हुआ सम्पन्न



मानवाधिकार सहायता संघ के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ सुरेन्द्र कुमार पासवान के तत्वाधान में  "आंख का इलाज" कैंप के द्वारा हुआ सम्पन्न


मानवाधिकार सहायता संघ आज की तारीख में बढ़ते हौसले के साथ सामाजिक परिप्रेक्ष्य में सदा आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। नालंदा बिहार शरीफ में आई कैंप लगाकर आंख के मरीजों का इलाज किया गया जो संघ के लिए काफी सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम में नालन्दा जिला के बिहार शरीफ में संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, चेयर मैन धीरज कुमार एवम् जिला प्रवक्ता कुमुद कुमार सिंह ने अपनी - अपनी भागीदारी निभाई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 45 आंख के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। संघ गरीबों के सेवा के लिए सदैव तत्पर है।  जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि "नेत्र है तो जीवन है, नेत्र नहीं तो जीवन में सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा है। जीवन के सपने किसी काम का नही है।" इसी बात पर किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि " बिन बोलने वाली आवाज हैं आंखें,

चुप रहकर सहनेवाली एक मुस्कान हैं आखें।"  धन्यवाद!

 


नरेन्द्र कुमार

प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ