श्री शंकर कप फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में डायमंड स्पोर्टिंग क्लब मानगढ़ ने भारतीय स्पोर्टिग क्लब बरमननी को 1 - 0 से हराया ।
विगत 17 दिसम्बर से लगातार चल रहे धरहरा के गांधी मैदान में श्री शंकर कप फुटबॉल लीग टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया।इस फुटबाल टूर्नामेंट में प्रखंड से कुल अठारह टीमों ने भाग लिया था।जिसमें सुपर सिक्स तक में अंक के आधार पर छः टीमें प्रवेश किया।अंतिम दौर में दो टीम फाइनल मुकाबला के लिए अपना स्थान बनाया। जिसमें डायमंड स्पोटिंग क्लब मानगढ़ वनाम भारतीय स्पोटिंग क्लब बरमननी पहुंची दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला का मैच रविवार को रंगारंग समारोह के साथ शुरू हुई । मैच में दोनों ही टीमें लागातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सका पुनः दुसरे हाफ में मानगढ़ की टीम के तरफ जर्सी नंबर दस के सुमन कुमार ने पहला गोल किया।मैच अंत तक रोमांचक रहा और इस तरह से मानगढ़ एक गोल से इस फाइनल मुकाबला को जीतकर ट्राफी अपने नाम किया। इस मैच के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अजय कुमार सिंह थे ।मुख्य अतिथि ने दोनों ही विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ी से मैच के अंत में परिचय प्राप्त किया। तथा दोनों ही टीमों के खिलाड़ीयों का मनोबल बढ़ाया साथ ही विजेता टीम को ट्राफी से सम्मानित किया व उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया। वही विधायक ने धरहरा गांधी मैदान को स्टेडियम बनाने की बात कही उन्होंने बताया की स्टेडियम के लिए टेंडर भी पास हो गया है यदि किसी की बुरी नजर नहीं लगा तो बहुत ही जल्द इसका काम भी शुरू होने वाला है, इस मौके पर जिला परिषद सदस्य इंदुमती देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उर्फ पन्ना सिंह,धरहरा महरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छविला यादव, पुर्व मुखिया आजिमगंज अजय राय, पंचायत समिति सदस्या बंगलवा फुला देवी, बंगलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी, औड़ाबगीचा पंचायत के पूर्व मुखिया पुरर्बेदु नारायण सिंह उर्फ बबन सिंह,औड़ाबगीचा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि उमेश यादव, कांग्रेस नेता कन्हैया सिंह उर्फ बंकिम सिंह सहित प्रखंड के अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ